धुरंधर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ छह दिन में 900 करोड़ के पार की कमाई, अभी और होगी कमाई

मनोरंजन

नई दिल्ली : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स-ऑफिस पर कहर जारी है. फिल्म की रिलीज को महज 6 दिन हुए हैं और एक हफ्ते से पहले ही रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ‘धुरंधर 2’ अबतक की हाईएस्ट ओपनिंग बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले ही दिन फिल्म ने 145 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जिसमें पेड प्रीव्यू के आंकड़े भी शामिल हैं. एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ का वो रिकॉर्ड जिसे 6 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया था, आदित्य धर की धुरंधर 2 ने उसे कुछ ही दिनों में ध्वस्त कर दिया. सभी रिकॉर्ड्स को रौंदते हुए फिल्म वीक डेज में भी मजबूती से बॉक्स-ऑफिस पर पैर जमाए हुए है. तो चलिए जानते हैं कि 6 दिनों में आखिरकार ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की है.बॉलीवुड और दक्षिण एशियाई फ़िल्म

‘धुरंधर 2’ सोमवार को पहले मंडे टेस्ट में सफल रही. फिल्म ने पहले सोमवार को शानदार कमाई करते हुए देशभर के बॉक्स-ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. सोमवार के कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई देशभर में 550 करोड़ रुपये थी. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 900 करोड़ के पास पहुंचने वाला था.

1000 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’
अब छठे दिन धुरंधर 2 ने बंपर कमाई कर डाली है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक बीते मंगलवार को भी धुरंधर 2 ने जबरदस्त बिजनेस किया. फिल्म ने 56.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जिसके साथ घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 687.43 रुपये पहुंच गया. वहीं दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कलेक्शन 1000 करोड़ से बस इंच भर दूर है. फिल्म ने अबतक 919 करोड़ रुपये छाप डाले हैं जिसमें से 231.57 करोड़ रुपये वर्ल्ड बॉक्स-ऑफिस से आए हैं.

तोड़े सभी फिल्मों के रिकॉर्ड
आदित्य धर की फिल्म ने ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें, कांतारा: चैप्टर 1 ने 852.36 करोड़ रुपये और स्त्री 2 ने 857.15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 601.54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खुमार बॉलीवुड सितारों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रजनीकांत, रामगोपाल वर्मा समेत कई नामी कलाकार और निर्देशक आदित्य धर के विजन और डायरेक्शन के मुरीद हो गए हैं. सबने सोशल मीडिया पर फिल्म की और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *