जल अर्पण कार्यक्रम के माध्यम से विकासखण्ड बी०के०टी० की ग्राम पंचायत टिकरी ग्रामीण पेयजल योजना का औपचारिक रूप से हस्तानांतरण
लखनऊ । उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा आज “जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत टिकरी, विकासखण्ड – बी०के०टी० में किया गया, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पूर्ण की गयी पेयजल आपूर्ति योजना को औपचारिक रूप से सम्बन्धित ग्राम पंचायत एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (vwSC) को हस्तान्तरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं सतत् प्रबन्धन की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करना है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामचन्द्र सिंह प्रधान जी, मा० सदस्य विधान परिषद लखनऊ द्वारा की गयी है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बक्शी का तालाब, मण्डल अध्यक्ष कुम्हरावां, बी०के०टी०, अधिशासी अभियन्ता, उoप्रo जल निगम (ग्रामीण) अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या मे ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहें ।
माननीय सदस्य विधान परिषद जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरण स्थानीय स्वामित्व, जवाबदेही तथा सामुहिक सहभागिता को सुदृढ़ करेगा, जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। उन्होने यह भी कहा कि ग्राम स्तर पर संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने से योजनाओं की गुणवत्ता एवं सेवा निरन्तर बनी रहेगी ।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों मे हर घर नल से जल के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए यह बताया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत राज्य मे सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान हर घर जल घोषणा, (जल अर्पण प्रतीकात्मक हस्तांतरण) ग्राम पंचायत एवं vWSC प्रतिनिधियों को प्रदान किए गए।
माननीय सदस्य विधान परिषद जी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया कि जल अर्पण कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायतों को योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी सौपकर स्थानीय स्तर पर सतत् जल प्रबन्धन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल संसाधनों का संरक्षण, उचित उपयोग एवं प्रबंधन केवल सरकारी दायित्व न होकर सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें ग्राम पंचायतों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है ।
