पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, भारत ने लगाई फटकार, कहा- रमजान के पवित्र महीने की नापाक हरकत

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के ताजे हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में आम नागरिकों की जानें गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है।’

रमजान में नागरिकों की मौत पर नाराज़गी
जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।’ पाकिस्तान ने कहा कि ये हवाई हमले अफगानिस्तान में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किए गए थे, जो देश में हाल ही में हुए विद्रोही हमलों के प्रतिशोध में किए गए थे।

इस्लामाबाद ने दावा किया कि सैन्य हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान के गृह मामलों के राज्य मंत्री तलल चौधरी ने जियो न्यूज को बताया, ‘‘अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *