जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी द्वारा ग्राम जलियामऊ, विकासखण्ड काकोरी तथा ग्राम सहिलामऊ, विकासखण्ड मलिहाबाद में आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी द्वारा ग्राम जलियामऊ, विकासखण्ड काकोरी तथा ग्राम सहिलामऊ, विकासखण्ड मलिहाबाद में आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु अवशेष कार्य को पूर्ण कराए जाने हेतु कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग से नोडल अधिकारी तैनात कर ग्राम पंचायत सचिव/ लेखपाल/रोजगार सेवक एवं TAC के माध्यम से कैंप आयोजित कर कार्य कराया जा रहा है।

 

ग्राम जलियामऊ में आयोजित कैंप के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। यहां कुल 506 कृषकों के सापेक्ष 199 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है, जबकि 307 कृषकों की रजिस्ट्री अवशेष है। अवशेष में ग्रीन श्रेणी के 68, अंबर श्रेणी के 68 तथा रेड श्रेणी के 34 कृषक शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा रेड श्रेणी के कृषकों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

 

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम सहिलामऊ, विकासखण्ड मलिहाबाद में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी, उपायुक्त (मनरेगा), तहसीलदार, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। यहां कुल 566 कृषकों के सापेक्ष 306 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है, जबकि 260 कृषकों की रजिस्ट्री अवशेष है। अवशेष में ग्रीन श्रेणी के 39, अंबर श्रेणी के 83 तथा रेड श्रेणी के 23 कृषक शामिल हैं।

 

उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन कृषकों के नाम आदेश में हैं अथवा नाम/विवरण के मिसमैच के कारण फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, उनका राजस्व अभिलेखों में विवरण संशोधित कर शीघ्र रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *