लखनऊ में अस्सी का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने बांधे तारीफों के पुल

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

तापसी पन्नू की आगामी फ़िल्म ‘अस्सी’ का सफल प्रीमियर कल लखनऊ में संपन्न हुआ. लखनऊ प्रीमियर में बनारस, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ के कई सोशल इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए. इसके अलावा एमिटी यूनिवर्सिटी, नेशनल पीजी कॉलेज और ERAM डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स भी इस प्रीमियर का हिस्सा बने.

पिछले दिनों दिल्ली में भी फिल्म का एक हाई प्रोफाइल प्रीमियर रखा गया था. दोनों ही जगह फिल्म देखने वालों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म की कहानी कसी हुई है और सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है.

फिल्म अस्सी की पूरी टीम प्रमोशन के सिलसिले में देशभर के मेट्रो और टियर-2 शहरों में ग्राउंड पर कनेक्ट कर रही है. नेशनल मीडिया की शुरुआती समीक्षा में फिल्म को काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है.

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अस्सी एक फास्ट पेस इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा है, जो सवाल उठाती है, व्यवस्था को चुनौती देती है और दर्शकों को सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर करती है. अपनी मजबूत कहानी और प्रभावशाली एक्टिंग के साथ यह फ़िल्म लंबे समय तक दर्शकों के ज़ेहन में छाप छोड़ने का माद्दा रखती है.

फ़िल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नज़र आएंगे. वहीं नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा की स्पेशल अपीयरेंस फ़िल्म के रोमांच को और बढ़ाती है.

टी-सीरीज़ और गुलशन कुमार प्रस्तुत करते हैं ASSI, जिसे बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनाया गया है. फ़िल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है.

अस्सी 20 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *