भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77 वें गणतंत्र दिवस की बेला पर आज भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजीo), एंजेल विकास सेवा फाउण्डेशन (पंजीo) एवं एंजेल स्वीट्स के द्वारा विगत वर्षों की भांति एल्डिको चौराहे पर झंडारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

जिसमें जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं वरिष्ठ संघ सेवक आर सी सिंह द्वारा ध्वजारोहण उपरान्त सैकड़ों पदाधिकारियों, व्यापारियों, सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं हजारों स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उदघोष से चौराहा गूंज उठा।

इस अवसर पर संघ सेवक दिनेश बाजपेई, संजय वर्मा, शुभम उपाध्याय, पुष्पराज, व्यापार मण्डल जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता (गप्पू), जिला संगठन मंत्री अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत, अमन कुमार, एस बी थापा, जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, विवेकानंद श्रीवास्तव, रिजवान अहमद समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।



