फ्लिपकार्ट की ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ सेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और कारीगरों को बढ़ावा देगी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 26 जनवरी 2026: भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने आज अपनी फ्लैगशिप समर्थ सेल ईवेंट, ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ 2026 के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की। यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इसमें फ्लिपकार्ट के ऐप और वेब पर एक क्राफ्टेड बाय भारत स्टोरफ्रंट दिखाई देगा, जिसमें वारली, पटचित्र, मधुबनी, पिछवाई और टेराकोटा जैसे 200 से अधिक पारंपरिक कलारूप प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा सॉफ्ट आईवरी वुड से हाथों से बनाए गए खिलौने, वूडन क्राफ्ट, हैंडलूम और क्षेत्रीय पेंटिंग भी मिलेंगी। इनका निर्माण 2300 से अधिक कारगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों ने किया है, जो भारत की स्थानीय संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

फ्लिपकार्ट द्वारा वंचित समुदायों को ऊपर उठाने के लिए साल 2019 में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप प्रोग्राम, फ्लिपकार्ट समर्थ के अंतर्गत क्राफ्टेड बाय भारत सेल का यह एडिशन कन्नौज, भुज, भदोही, हाथरस, हिसार, मदुरई, चित्रकूट, रामनगर, गाजीपुर, उज्जैन, चुरू और रतनगढ़ जैसे टियर 2 और टियर 3 शहरों में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों पर विशेष ध्यान दे रहा है तथा भारत में कारीगरी की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है।

इस ईवेंट में पूरे देश से सरकारी और प्राईवेट ब्रांडों के साथ स्थानीय व्यवसाय हिस्सा ले रहे हैं, जिसका लाभ 1.9 मिलियन लोगों की आजीविकाओं को मिलेगा। इस साल 300 नए सैलर इस सेल से जुड़े हैं। यह ग्राहकों को भारत के हर कोने से कारीगरों के बेहतरीन और हाथ से बने उत्पाद पेश करेगी। सेल में फर्नीचर, फर्निशिंग, होम डेकोर, किचनवेयर, परिधान और जीवनशैली के उत्पाद होंगे। एम.एस.एम.ई और कारीगरों को ई-कॉर्मस का लाभ उठाने में समर्थ बनाने तथा उनके दीर्घकालिक डिजिटल व्यवसाय का निर्माण करने के फ्लिपकार्ट के मिशन के अनुरूप क्राफ्टेड बाय भारत के रिपब्लिक डे के संस्करण में सैलर्स को पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचने का अवसर मिलेगा, साथ ही वो ऑप्टिमाईज़्ड प्राईसिंग सपोर्ट, प्लेटफॉर्म आधारित प्रमोशन और समर्पित सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *