अयोध्या। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा प्रायोजित एवं साकेत इकाई अयोध्या द्वारा आयोजित हमारा देश हमारी शान राज्य स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को समारोहपूर्वक सम्मानित किया। समारोह में प्रान्तीय उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, साथ ही प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनूप मल्होत्रा, प्रान्तीय संगठन सचिव शीतला पाण्डेय,अध्यक्ष अनुज वैश्य भी उपस्थित रहे।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए साकेत इकाई अयोध्या के सचिव विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय कवियत्री डॉ स्वदेश मल्होत्रा ने काव्य पाठ कर सभी को भाव विभोर कर दिया। उत्तरप्रदेश राज्य शाखा द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 183 बच्चों ने प्रतिभाग किया।ग्रुप ए में विधि बंसल, जिंगल बेल स्कूल को प्रथम तनिष्का, न्यू वेव एकाडमी को द्वितीय,यशस्वी दूबे फैजाबाद पब्लिक स्कूल एवं राधिका प्राथमिक विद्यालय करमडांडा को सांत्वना, ग्रुप बी में अंशिका, जेबी अकादमी को प्रथम,प्रिया उपाध्याय,यश विद्या मंदिर को द्वितीय,वैष्णवी चौरासिया,,पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर को तृतीय,सृष्टि शर्मा,रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ,को सांत्वना,ग्रुप सी में दीपशिखा,यश विद्या मंदिर को प्रथम,अंबुज मौर्या,आदर्श इंटर कालेज को द्वितीय,प्रियांशी, एसआरडी इंटर कॉलेज को तृतीय,जानवी मिश्रा,विद्या इंटरनेशनल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह में भारती पाठक,आशीष महिंद्रा,विवेक जैन,गिरीश चंद्र वैश्य,नवनीत रस्तोगी,राम लखन मौर्य,प्रकाश मांध्यान,अंश जायसवाल,रेनू रस्तोगी,सोनी पाण्डेय,बृजेंद्र कुमार दुबे मौजूद रहे।
प्रांतीय सचिव श्री विजय भूषण जायसवाल द्वारा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए साकेत इकाई अयोध्या के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।।
