लखनऊ। 23 जनवरी 2026 देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, कल्याणपुर लखनऊ के तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन बरसाना उपवन, कल्याणपुर में श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्तराखंडी विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत आचार्य कमल बहुगुणा जी रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शास्त्रोक्त विधि से पूजन-अनुष्ठान आचार्य पंडित बहुगुणा जी द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर अनेक बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत रूप से संपन्न हुआ। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आचार्य कमल बहुगुणा जी की प्रेरणा से यह आयोजन पूर्णतः उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और बटुक को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर दीपकेश्वर महाराज महामंडलेश्वर, श्री रमेश रावत, पूरन जीना पूरन जोशी शशि जोशी हेमा बिष्ट भारती बिष्ट सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे ! भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं को समाज और नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

