यूपी महोत्सव में खेली गई ब्रिज की होली

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने शानदार और जानदार अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। झूला मस्ती के साथ फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही है। जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित नागरिक कश्मीर के शॉल स्वेटर कालीन फर्नीचर में खूब रुचि दिखा रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव में खूब रौनक दिख रही है।
यूपी महोत्सव की सबसे खास बात है हैंडलूम की तरफ से लगी ढेर सारी दुकानें महोत्सव की शोभा को और बढ़ा रही है एक से बढ़कर एक कारीगरी के उत्पाद खिलौने जूट से निर्मित बेग पर्स और भी बहुत सारे उपयोगी सामान से महोत्सव में अपनी एक अधिक छवि बिखेर रहे हैं।
प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन कलाकारों द्वारा अपनी उम्दा कल का प्रदर्शन किया जाता है किसी कर्म में आज नृत्य फोलिक डांस अकादमी एल्डीको कॉलोनी आईआईएम रोड लखनऊ द्वारा पल्लवी प्रजापति कथक गुरु डायरेक्टर एवं फाउंडर के नेतृत्व में नृत्य की शाम कला के नाम का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें मेरे घर राम आए हैं, दुर्गा स्तुति, शिव स्तुति, अलबेला सजन, आरंभ है प्रचंड है, मोहे रंग दो लाल, रंगरेज, भरी भरी मटकी तथा अप्सरा आली जैसे गानों पर नैना इशिता, गार्गी, अनुकृति, अलीशा, अंबिका, सृष्टि, मिष्टी, अनेशा सिंह, जानवी, नैना, पार्थवी, पिशाच, कृषा ने अपने मनभावन कल से खूब तालियां बटोरी और लोगों का मनोरंजन किया।

यूपी महोत्सव में आज विशेष रूप से बृज की होली दिव्या महादेव आर्ट झांकी ग्रुप द्वारा अरुण, महादेव, अमृता, रिंकू महाकाल राहुल, निखिल की प्रस्तुति ने अपनी साक्षात ब्रिज को ही यूपी महोत्सव में उतार दिया। फूलों के सॉन्ग कृष्ण राधा की होली लोगों को खूब आकर्षित की अरविंद सक्सेना और अथर्व तिवारी का कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण बहुत ही सुंदर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *