वीकेंड पर दिखा यूपी महोत्सव का अद्भुत रोमांस

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने आकर्षक अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। वीकेंड के मौके पर लोगों का उमड़ा हुजूम मेले की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। झूला मस्ती के साथ फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही है। जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित नागरिक कश्मीर के शॉल स्वेटर कालीन फर्नीचर में खूब रुचि दिखा रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव में खूब रौनक दिख रही है।

पद्ममजा कला संस्थान की निर्देशिका एवं गुरु आकांक्षा श्रीवास्तव जो कि बच्चों में कथक नृत्य के पारंपरिक शिक्षा से बच्चों को निखार रही हैं। नेतृत्व में आज गुरु वंदना तीन ताल विलंबित लय कृष्ण भजन ठुमरी देवी स्तुति शिव वंदना सरगम तराना जो एक मुगल कालीन गायन शैली है जिस पर कथक की सुंदर भाव भंगिमा सूफी कत्थक आज यह सब लखनऊ घराने की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना आकांक्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्शकों को देखने को मिला। त्रिशिका, आरगय, मिशिका, मायरा, कात्यानी, श्रव्या, वाणी, अधिका, स्वस्तिका, आंचल, गरिमा, निशा, ईशानी, उन्नयन, नायरा, रिदम, अंशिका, आदित्य कलाकारों द्वारा अद्भुत नृत्य एवं गायन का उदाहरण पेश किया गया। उपस्थित जन समूह भाव विभोर होकर बच्चों की कला से अभिभूत हो गया। अमृता की झांकी जो शिव पार्वती पर आधारित थी पूरे परिसर को शिव मय बना दिया।

सभी कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *