आज दिनांक 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के 13वें संकल्प दिवस पर डॉ बीआर अम्बेडकर सभागार, राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा0 संसदीय का0र्यमंत्री भारत सरकार श्री किरेन रिजिजू जी, मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मोर्य जी, मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री बृजेश पाठक जी, मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष-सुभासपा एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर जी, मा0 परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी, मा0 समनव्यक शिवसेना (शिंदे) श्री अभिषेक वर्मा जी, मा0 नेता सदन विधानसभा निषाद पार्टी श्री रमेश सिंह जी, अपना दल (एस) के पदाधिकारी एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।

मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष—निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ0 संजय निषाद जी ने अपने संबोधन में कहा की 13 जनवरी 2013 को उन्होने महाराजा गुह्रराज निषाद जी के किले श्रृंगवेरधाम पर जाकर कसम खाई थी कि मछुआ समाज का शोषण करने वाली सभी सरकारों का अंत करना होगा क्योंकि मछुआ समाज किसी का वोट बैंक नहीं है। हम केवल नदी और ताल में मछली ही मारना नहीं जानते हैं हम सरकार बनाना और गिराना भी जानते हैं इस बात का अनुबोध निषाद समाज को निषाद पार्टी के आने के बाद हो गया है।

मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष — निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ० संजय निषाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि 13 जनवरी 2013 को उन्होंने महाराजा गुह्रराज निषाद जी के किले श्रृंगवेरधाम जाकर यह कसम खाई थी कि मछुआ समाज का शोषण करने वाली सभी सरकारों का अंत किया जाएगा, क्योंकि मछुआ समाज किसी का वोट बैंक नहीं है। हम केवल नदी और तालाब में मछली ही मारना नहीं जानते, बल्कि सरकार बनाना और गिराना भी जानते हैं। इस बात का बोध निषाद समाज को निषाद पार्टी के आने के बाद हो गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज के नेता—बहन वीरांगना फूलन देवी, लोहपुरुष स्व० जमुना निषाद, महेद्र सिंह राजपुत, धनीराम वर्मा, मनोहर लाल निषाद जी—को पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और लाभ के लिए इस्तेमाल किया और उसके बाद उन्हें जान से मरवाने का काम भी किया। हम सभी चाहते हैं कि बहन वीरांगना फूलन देवी एवं लोहपुरुष स्व० जमुना निषाद जी की हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
श्री निषाद जी ने कहा कि संतकबीरनगर लोकसभा चुनाव 2024 में ई० प्रवीण निषाद हारे नहीं हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है और हराने वालों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से यह भी अनुरोध किया कि लोकसभा में मिली हार के पीछे समाजवादी पार्टी की ताकत नहीं, बल्कि हमारे ही अपनों का हाथ था, और उनकी पहचान कर पार्टी से साइडलाइन किया जाना अनिवार्य है।
श्री निषाद जी ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पिछले 11 वर्षों में देश के मछुआरों के लिए 41.5 (साढ़े इक्तालीस हजार करोड़) रुपये देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने 67 वर्षों में मात्र 3000 करोड़ रुपये ही दिए थे। मा० प्रधानमंत्री जी हमेशा से मछुआ समाज के विकास और उत्थान की सोच रखते हैं। इसी की देन है कि नीली क्रांति, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र) जैसी लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में भी मा० डॉ० संजय निषाद जी, जो कि मत्स्य मंत्री भी हैं, तथा मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, माता सुकेता केज कल्चर योजना (महिलाओं के लिए), एरियेशन योजना तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत शिक्षा, चिकित्सा, विवाह एवं दैवीय आपदा की स्थिति में मछुआ समाज को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष — सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर जी का संबोधन—
श्री राजभर जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वाले यह बोलते हैं कि निषाद समाज के लोग दारू का नशा करते हैं और चुनाव में इन्हें दारू पिलाकर वोट ले लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं डॉ० संजय निषाद जी को धन्यवाद देता हूँ कि आपने ताल में रहने वाले लोगों को लखनऊ की कुर्सी पर बैठाने का काम किया है। आप दिल्ली गए थे, आज लखनऊ आए हैं। लखनऊ के केंद्र में आने के लिए निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज को संगठित होकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि निषाद पार्टी और सुभासपा मिल जाएँ, तो कोई भी पार्टी हमारे सहयोग के बिना सत्ता में नहीं आ पाएगी। समाजवादी पार्टी 2027 में वहीं पहुँच जाएगी, जहाँ से उसकी शुरुआत हुई थी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार कभी नहीं बनेगी। मछुआरा समाज जाल और नाव चलाता है, अब आपको हथियार भी चलाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि बालू खनन तथा जलाशय, नदी और तालाब के ठेके पर केवल निषाद समाज का हक और अधिकार होना चाहिए, किंतु पूर्व की बेईमान सरकारों ने निषाद समाज के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया था। आज प्रदेश में यदि निषाद समाज के साथ कहीं भी अन्याय होता है, तो डीएम-एसपी भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि डॉ० संजय निषाद आ सकते हैं। निषाद समाज का शोषण करने वालों को सत्ता से तो भगा दिया गया है, किंतु जो इक्का-दुक्का बच गए हैं, उन्हें भी अब हराना होगा।
उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के निषाद नेता समाज को भ्रमित करते हैं कि डॉ० संजय निषाद आरक्षण नहीं दिला पाएंगे और न जाने कितनी तरह की बुराइयाँ करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग समाज के लोडर हैं, जबकि डॉ० संजय निषाद समाज के लीडर हैं। समाज के लोडर कभी आपको न्याय नहीं दिला पाएंगे। न्याय आपको केवल डॉ० संजय निषाद ही दिलवा पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि समाज के लिए डॉ० संजय निषाद आज भी लड़ते हैं, कल भी लड़ेंगे और इस लड़ाई में ओम प्रकाश राजभर अपनी पार्टी के साथ आपके आगे-आगे चलेगा।

मा0 समनव्यक शिवसेना (शिंदे) श्री अभिषेक वर्मा जी, का संबोधन—
श्री वर्मा जी ने कहा की निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर पधारे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन है। उन्होने कहां की शिवसेना के संस्थापक स्व0 बालासाहेब ठाकरे जी कट्टर रामभक्त थे और आज हमारी पार्टी शिवसेना उन्ही के नक्शे कदमों पर चल रही है। डॉ संजय निषाद आप प्रभु श्री राम जी आत्म बाल सखा के वंशज हैं। निषाद समाज के बिना रामराज्य की कल्पना करना संभव ही नहीं हैं। उन्होने कहां की निषाद पार्टी को आप महाराष्ट्र में विस्तार किजीए। शिवसेना आपके साथ खड़ी है।
मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मोर्य जी, का संबोधन
मा० उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने कहा कि आज यहाँ एनडीए का जो गुलदस्ता सजा हुआ है, वह अत्यंत खूबसूरत है। डॉ० संजय निषाद गरीबों का दर्द समझते हैं और स्वयं भी एक गरीब परिवार में जन्मे हैं। मा० प्रधानमंत्री जी भी एक गरीब परिवार के बेटे हैं। उनकी सोच भी गरीबी उन्मूलन की है और डॉ० संजय निषाद की सोच भी गरीबी खत्म करने की है।
मा० प्रधानमंत्री जी जब विकसित भारत विज़न 2047 की बात करते हैं, तो उनका उद्देश्य यह है कि वर्ष 2047 तक हमारे देश में कोई भी गरीब न रह जाए और देश के सभी लोगों को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। इसमें निषाद समाज भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 से पूर्व यदि आप प्रयागराज में श्रृंगवेरपुर धाम गए होंगे, तो आपने देखा होगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने वहाँ एक भी ईंट रखने का काम नहीं किया था। किंतु मा० प्रधानमंत्री जी ने एक ओर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया, तो दूसरी ओर श्रृंगवेरपुर धाम में प्रभु श्रीरामचंद्र जी और महाराजा गुह्यराज निषाद जी की भव्य प्रतिमाएँ भी स्थापित करवाईं। आज श्रृंगवेरपुर धाम में नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं। निषाद समाज के लिए मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी के साथ मिलकर निरंतर विकास कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि डॉ० संजय निषाद जी वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के साथ आए थे और तब से लेकर आज तक बीजेपी कोई भी चुनाव नहीं हारी है। हरियाणा, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रही है। आने वाले बंगाल चुनाव में भी डॉ० संजय निषाद जी एनडीए के पक्ष में बंगाल जा रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से हम यह चुनाव भी जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि मझवार आरक्षण को कोई भी रोक नहीं सकता है। आरक्षण के विषय पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से निषाद पार्टी के साथ खड़ी है। 2014 से पूर्व देश में कई बड़े मुद्दे थे—जैसे धारा 370 और राम मंदिर का मुद्दा, जो 500 वर्षों से उलझा हुआ था। मा० प्रधानमंत्री जी ने इन सभी मुद्दों का समाधान किया है।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज को मा० प्रधानमंत्री जी और अपने नेता डॉ० संजय निषाद पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। आपके आरक्षण का मुद्दा यदि कोई हल करेगा, तो वह केवल एनडीए की सरकार ही करेगी। उन्होने कहा की आपके नेता डॉ संजय निषाद जी का आवास आपके लिए हमेशा खुला है उसी प्रकार मेरा आवास 07 कालीदास मार्ग और जनपद में दोरे के दौरान आपके लिए खुला हुआ है। आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।
मा0 परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी का संबोधन
श्री दयाशंकर सिंह जी ने कहा कि निषाद पार्टी संघर्षों से निकली हुई पार्टी है। निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का संबंध मात्र कलयुग का नहीं है, बल्कि यह प्रभु श्रीराम और महाराजा गुह्यराज निषाद जी की मित्रता की मिसाल है। आपके वंशजों ने कभी प्रभु श्रीराम जी को आश्रय दिया था और उन्हें नदी पार करवाई थी, और आज उसी प्रकार डॉ० संजय निषाद जी हमें मंत्री और विधायक बनाने में सहयोग दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए फर्जी है और इस बार 2027 में मछुआ समाज समाजवादी पार्टी के पारिवारिक किले को उखाड़कर समुद्र में फेंक देगा। बिहार की जीत के बाद मछुआ समाज बंगाल में भी मा० प्रधानमंत्री जी के साथ विकास की राह देख रहा है। बंगाल में जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी एनडीए प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने जा रहा है।
मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री बृजेश पाठक जी, का संबोधन
मा० उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि डॉ० संजय निषाद जी मछुआ समाज के लिए संघर्ष को हमेशा से प्राथमिकता देते रहे हैं। निषाद पार्टी गरीबों और वंचितों की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है। मा० उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारा तो मछुआ समाज से घर का रिश्ता है, क्योंकि आपके पूर्वजों ने ही प्रभु श्रीरामचंद्र जी को नदी पार करवाई थी। निषाद समाज से दोस्ती और रामराज्य की कल्पना निषाद राज के बिना कभी की ही नहीं जा सकती।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल के कुशासन से मछुआ समाज सहित सभी समाजों के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे। तभी एनडीए में डॉ० संजय निषाद जी आए और राक्षस रूपी समाजवादी पार्टी को खत्म करने में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग किया। आज उनके सहयोग से प्रदेश से समाजवादी पार्टी हाफ हो गई है और कांग्रेस साफ हो गई है।
उन्होंने आगे कहा कि निषाद पार्टी एक काडर-बेस पार्टी है और डॉ० संजय निषाद जी ने निषाद पार्टी को खड़ा करने के लिए खून-पसीना एक किया है। उन्होंने कहा, “डॉ० साहब, आप मछुआ समाज के लिए पसीना बहाइए, बृजेश पाठक खून बहाने के लिए तैयार है। गरीबों और मछुआ समाज की लड़ाई हम आपके साथ लड़ेंगे।”
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें कहती थीं कि निषाद केवल मछली मारेगा, लेकिन मछली मारना ही केवल जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है, सत्ता लेना भी मछुआ समाज का जन्मसिद्ध अधिकार है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एनडीए 350 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
मा0 संसदीय कार्यमंत्री भारत सरकार, श्री किरेन रिजिजू जी का संबोधन
उन्होंने कहा कि मैंने आज तक बहुत सी पार्टियों के नाम देखे हैं, किंतु सबसे खूबसूरत नाम आपकी पार्टी का है—निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल। वास्तव में डॉ० संजय निषाद जी ने अपनी पार्टी का नाम सबसे अलग और सुंदर रखा है। उन्होंने कहा कि मैं आज आप सभी से मिलने आया हूँ, क्योंकि जब आप इतनी ठंड में प्रदेश के कोने-कोने से यहाँ आ सकते हैं, तो मैं कोई भाषण देने नहीं, बल्कि आपसे मिलने आया हूँ।
उन्होंने कहा कि मैं भी एक पिछड़ी जाति से आता हूँ और एक गरीब परिवार का बेटा हूँ। डॉ० संजय निषाद जी भी गरीब परिवार में जन्मे हैं और हमारे केशव प्रसाद मौर्य जी भी गरीब परिवार के बेटे हैं। हमारे स्वयं मा० प्रधानमंत्री जी भी पिछड़े परिवार से आते हैं। हमारा निषाद पार्टी के साथ पारिवारिक गठबंधन है।
उन्होंने कहा कि आपके जो भी मुद्दे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के भी मुद्दे हैं। हम और निषाद पार्टी मिलकर बैठेंगे और उन सभी मुद्दों का समाधान करेंगे। हम अपने गठबंधन को परिवार की तरह संभालते हैं। आपको दिल्ली में जो भी मदद चाहिए, हम आपके साथ हैं। पिछड़ा वर्ग तथा एससी-एसटी समाज देश को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
