ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग कृत्रिम उपकरण एवं कंबल वितरण महाअभियान की श्रंखला के अन्तर्गत अपने 66वें अभियान के तहत कड़ाके की सर्दी एवं कोहरे के बीच रात्रि बांटे अस्पतालों के बाहर वृद्धजन, गरीब एवं असहायों के बीच पहुंची ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

गरीबों एवं असहायों के कल्याण का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माननीय रक्षा मंत्री एवं जन प्रिय सांसद आदरणीय राजनाथ सिंह की प्रेरणा से दिनांकः 10/01/2026 दिन शनिवार रात्रि को लखनऊ मे दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण एवं कंबल वितरण महाअभियान का विशाल आयोजन किया गया।

विगत कई दिनों से चल रहे स्वास्थ्य उपकरण एवं कंबल वितरण महाअभियान की श्रंखला में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजधानी लखनऊ के अस्पतालों झुग्गी झोपड़ियों में पर कैम्प लगाकर हजारों की संख्या में जरूरतमंदों, लाचारों, गरीबों और बुजुर्गो को दिव्यांग उपकरण एवं कंम्बल वितरित किए।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने असहायों को कंबल भेंट करते हुए भरोसा दिलाया कि ममता की छाया हमेशा आपके साथ है। आज विभिन्न कैंपों और चैाराहों, हांट बाजारों में कुल हजारों की संख्या में कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *