पश्चिम बंगाल | प्रवर्तन निदेशालय भारत भर में 15 जगहों पर तलाशी ले रहा है। यह तलाशी एक संगठित गिरोह के खिलाफ फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है, जो लोगों को फर्जी नौकरियां देकर ठगी कर रहा था।वीडियो कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के ऑफिस में चल रही रेड के है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…क्या ED, अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क, कैंडिडेट लिस्ट इकट्ठा करना है?… यह गृह मंत्री जो देश की रक्षा नहीं कर सकता और मेरे पार्टी के सारे डॉक्यूमेंट्स ले जा रहा है। अगर मैं BJP पार्टी ऑफिस पर रेड करूं तो क्या होगा? एक तरफ, वे पश्चिम बंगाल में SIR करवाकर सभी वोटर्स के नाम हटा रहे हैं… चुनावों की वजह से, वे मेरी पार्टी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
गुरुवार सुबह ईडी की टीम साल्टलेक के सेक्टर-5 में IPAC के ऑफिस में सर्च कर रही थी. इसी बीच, सेंट्रल एजेंसी की एक और टीम IPAC के हेड प्रतीक जैन के घर पहुंची. प्रतीक जैन 7 लाउडन स्ट्रीट में रहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, ED ने यह सर्च ऑपरेशन इसलिए शुरू किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि I-PAC का दिल्ली में हुए फाइनेंशियल फ्रॉड केस से कोई कनेक्शन है या नहीं. ED सूत्रों के मुताबिक, यह छापा दिल्ली में कोयला तस्करी मामले में दर्ज एक पुराने केस से जुड़ा है. 5 घंटे बाद भी पूछताछ जारी है. इस बीच ही ममता बनर्जी प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं.
