चांदी की कीमत में 7 हजार रुपये की जबरदस्त उछाल, सोना भी हुआ महंगा

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : मंगलवार 6 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. चांदी के अलावा सोने की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का रेट ₹124730 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह बढ़कर ₹125409 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) के भाव में 7 हजार 700 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. IBJA,

 

सोमवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹135721 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹136168 प्रति 10 ग्राम

सोमवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹236775 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹237063 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *