ओपिनियन पोल : बांग्लादेश में खालिदा जिया की पार्टी BNP को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान

विदेश

नई दिल्ली : बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें आम चुनाव से पहले आए एक ताज़ा ओपिनियन पोल ने देश की सियासी तस्वीर लगभग साफ कर दी है. देशव्यापी सर्वे में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है.

आगामी राष्ट्रीय चुनावों को लेकर ‘एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट’ (EASD) द्वारा जारी किए गए हालिया ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. सर्वे के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत मतदाता चाहते हैं कि अगली सरकार खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बनाए.

जमात-ए-इस्लामी दूसरे नंबर पर है. सर्वे में ‘जमात-ए-इस्लामी’ 19 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे सबसे लोकप्रिय दल के रूप में उभरा है. अन्य दलों की स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है. नई बनी ‘नेशनल सिटीजन पार्टी’ (NCP) को महज 2.6 प्रतिशत और जातीय पार्टी को 1.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

अवामी लीग के समर्थकों ने छोड़ा हसीना का साथ
सर्वे का सबसे चौंकाने वाला पहलू शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ के पूर्व समर्थकों का रुख है. आंकड़ों के मुताबिक, अवामी लीग के पुराने वोटर्स में से 60 प्रतिशत अब बीएनपी को वोट देने के इच्छुक हैं, जबकि 25 प्रतिशत ने जमात-ए-इस्लामी का हाथ थामने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *