आंग्ल नववर्ष पर इस्कॉन मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी, मंदिर अध्यक्ष, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में दिनांक 01-01-2026 (आंग्ल नव वर्ष) पर श्रील प्रभुपाद जी के ग्रंथों, श्रीमद भागवतम, श्रीमद भगवत गीता एवं श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा लिखित पुस्तक “भक्ति सनातन का आधार” का वितरण किया गया l

अविरल हरिनाम संकीर्तन एवं मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति पर भक्त झूमकर नाचते हुए आनंदित होते रहे

 

आज आंग्ल नव वर्ष के प्रथम दिवस हजारों भक्तों ने श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर में हरिनाम संकीर्तन एवं नृत्य किया और विशेष दर्शन प्राप्त कर आनंदित हुए ।

 

सभी भक्तों के लिए निरंतर जगन्नाथ खिचड़ी प्रसाद वितरित हुआ

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *