संघ शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा “संघ गंगा के तीन भागीरथ” नाट्य मंचन का सफल आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा नाट्य मंचन “संघ गंगा के तीन भागीरथ” का आयोजन दिनांक 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) को सायंकाल 5:30 बजे, कलामंडलम प्रेक्षागृह, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊमें सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन स्वांत रंजन जी ( अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी, संस्कार भारती, माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ब्रजेश पाठक जी, अभिजीत गोखले जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री संस्कार भारती, प्रो माण्डवी सिंह जी कुलपति भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव, श्री महेंद्र जी, श्रीमती अनुराधा गोयल (प्रांत अध्यक्ष), देवेंद्र त्रिपाठी जी क्षेत्र प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश, गिरीश चंद्र मिश्र जी अखिल भारतीय सदस्य एवं अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नाट्य मंचन के माध्यम से राष्ट्रधर्म, भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक चेतनाके मूल्यों को प्रभावी एवं सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में संघ की वैचारिक परंपरा, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की निरंतरता तथा समाज निर्माण में समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान को प्रभावशाली रंगमंचीय अभिव्यक्ति प्रदान की गई। नाटक ने दर्शकों में राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकात्मता की भावना सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम में प्रबुद्धजन, कला एवं संस्कृति प्रेमी, विद्यार्थी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दर्शकों द्वारा नाट्य प्रस्तुति की विषयवस्तु, अभिनय, मंच संयोजन एवं सांस्कृतिक संदेश की सराहना की गई। संपूर्ण सभागार राष्ट्रभावना एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।

 

 

इस अवसर पर स्वांत रंजन जी ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐतिहासिकता एवं संकल्प को प्रदर्शित करते इस नाट्य के विषय में कहा कि संघ का लक्ष्य समरस समाज बनाना है, और राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है, मुझे विश्वास है कि यह नाटक समाज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक की दृष्टि जन मानस में पहुँचाने में अपनी महती भूमिका निभाएगा।

माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक जी ने भी अपने उद्बोधन में संस्कार भारती अवध प्रांत एवं राधिका क्रिएशन्स द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य के बधाई दी।

इसके अतिरिक्त, भारतीय संविधान के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा भारतीय संविधान में अंकित चित्रों पर आधारित एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा आयोजित यह नाट्य मंचन संघ शताब्दी वर्ष के सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय कड़ी के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सीताराम कश्यप (कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष), श्री अमित कुमार ( महामंत्री), श्री बृजेन्द्र स्वरूप निगम (कोषाध्यक्ष), श्री शिव कुमार व्यास ( उपाध्यक्ष), श्री धर्मेन्द्र सिंह (मंत्री), श्री विनीत पांडेय जी दृश्य कला विधा संयोजक, गगन शर्मा जी दृश्य कला टोली सदस्य, डॉ अशोक सिंह गौतम अध्यक्ष लखनऊ महानगर एवं महानगर की समस्त कार्यकारिणी, श्री अशोक अग्निपथी जी साहित्य विधा संयोजक एवं श्रीमती किरण श्रीवास्तव (मातृशक्ति संयोजिका), मंचीय कला संयोजिका अवध प्रांत विभा सिंह एवं संस्कार भारती अवध प्रांत के अनेक पदाधिकारी विधा संयोजक, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अटल नारायण ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *