भारत रत्न अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर ममता ट्रस्ट ने लुटाई ममता, लाभार्थियों की उमड़ी भीड़ उनके खिल उठे चेहरे जनता की सेवा के लिए समर्पित था श्रद्धेय अटल जी का पूरा जीवन, राजीव मिश्रा के संकल्प के बल पर नित कीर्तिमान गढ़ रही ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : डॉ दिनेश शर्मा
नर सेवा ही नारायण सेवा है कि युक्ति को मूल मंत्र मानकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ अनवरत 12 वर्षों से अपने चलाए जा रहे विभिन्न अभियानो के माध्यम से गरीबों, लाचार महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, दिव्यांगों,अनाथों,असहायों को सहायता, सुविधाएँ, लाभ प्रदान करते हुए ममता के हाथ से उनके जीवन को संवारने का कार्य करती आ रहीं है! इसी क्रम में ममता ट्रस्ट पीटीसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कंबल एवं स्वास्थ्य किट तथा कृत्रिम अंग वितरण महा अभियान का विशाल शिविर आयोजित किया गया ! उक्त कार्यक्रम दिनाँक 24-12-2025 दिन बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे स्थान- पीटीसी कम्पनी के बगल ग्राउंड मालवीय नगर ऐशबाग लखनऊ प्रांगण में कंबल एवं स्वास्थय तथा कृत्रिम अंग चश्मा वितरण महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं माननीय राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा के कर कमलों से हुआ! हज़ारों की संख्या में पधारे जरूरमंदो को कंबल, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन एवं चश्मा प्रदान कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अपने संकल्पबद्धता के बल पर राजीव जी के नेतृत्व में ममता ट्रस्ट नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है! भारत रत्न अटल जी के पावन पुण्य तिथि के पूर्व संध्या पर यही सेवा सहायता समर्पण का शिविर सबका साथ सबका विकास एवं सब के प्रयास की याद दिलाता है, पीटीसी इंडस्ट्रीज के निदेशक सचिन अग्रवाल, पीटीसी फाउंडेशन की निदेशक स्मिता अग्रवाल ने अपने स्मृति शेष पिता के नाम पर सड़क के नामकरण और ममता ट्रस्ट के प्रयासो केलिए आभार व्यक्त किया ! चीफ ट्रस्टी एवं बीजेपीके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने सेवा समर्पण के इस शिविर में उमड़े भीड़ का साधुवाद देते हुए अपना पूरा जीवन सेवा केलिए आहुति देने का संकल्प दोहराया! अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता ट्रस्ट को इतना स्नेह देने केलिए धन्यावाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर मुख्य रूप से निदेशक पी.टी.सी इंडस्ट्रीज श्री सचिन अग्रवाल जी, श्रीमती स्मिता अग्रवाल जी, नीलांश ग्रुप चेयरमैन श्री संतोष श्रीवास्तव जी, कथावचक लवी मैत्री जी, परम पूज्य संत पं. श्री राम शरण शास्त्री जी महाराज, संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, मोहित मिश्रा शशि कान्त शुक्ल पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज लोधी जी, गणेश कन्नौजिया जी, संतोष धानुक जी, सरोज दुबे जी, राम जी शर्मा जी, निखिल पाण्डेय जी, नीरज सिंह जी, शिवम् दीक्षित जी, शिवेंद्र मिश्रा जी, नवीन विरमानी जी, आनंद जी, शैलेंद्र शर्मा जी उपस्थित रहे।
