शीत लहर के कहर में नर सेवा नारायण सेवा की अलख जगा रहीं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ गरीब- लाचार, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए सघन कंबल वितरण महाअभियान का आयोजन प्रारम्भ करने जा रहीं है! उक्त अवसर को जन -जन तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका अग्रणी रहती है, बिना आपके बिना सफल अभियान संभव नहीं होगा! लखनऊ शहर के प्रत्येक वार्ड तथा लखनऊ के आसपास के इलाकों में कोई गरीब असहाय शीत लहर की ठंड से परेशान न हो इसका वीणा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांग उपकरण का वितरण भी किया जाएगा! ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने 8 वर्ष से चल रहे नर सेवा नारायण सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कंबल एवं स्वस्थ्य तथा दिव्याग कित वितरण महा अभियान का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित जनों का एवं अपने स्वयसेवको का आभार व्यक्त किया! चीफ ट्रस्टी एवं गरीबों के मसीहा राजीव मिश्रा ने बताया कि ममता की ममता सदैव लाचार, गरीब, महिलाओं बुजुर्गों के हित केलिए कृत संकल्प है इस महा अभियान में 1 लाख कंबल,1 लाख चश्मा, लखनऊ के सभी अस्पतालों को व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगो केलिए ट्राईसाइकल, बैसाखी,कान की मशीनएवं छड़ी वितरित किया जाएगा! प्रतिभा शाली युवाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा, खिलाड़ियों केलिए प्रशिक्षण और कोष की व्यवस्था,के साथ 8 बर्षों के गौरवशाली अभियानों के साथ ट्रस्ट एक एक घर तक पहुंच बनाकर असहायों के दिल में जगह बना चुकी है,सभी का भरपूर स्नेह मिलता है हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन इतना है कि ठण्ड शुरू होते ही कंबल लेकर लखनउ की गालियौ में उतर चुके है!मुख्य रूप से इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, सम्मानित मीडिया बंधु एवं समाजसेवी उपस्थित रहेI
