प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2025 में प्रतिदिन सांस्कृतिक मंच से एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की एंकरिंग अरविंद सक्सेना और अथर्व तिवारी द्वारा डबल इंजन के रूप में प्रस्तुत की जा रही है।
भारत हस्तशिल्प महोत्सव2025, पांच दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक वृंदावन योजना पी 4 पार्किंग में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 28 राज्यों के विभिन्न प्रकार के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध है साथ ही फर्नीचर क्रोकरी और कारपेट के साथ कश्मीर के ऊनी कपड़े ड्राई फ्रूट की दुकान, जरूर का हर सामान महोत्सव में उपलब्ध है पार्किंग की उचित व्यवस्था के साथ-साथ झूला मस्ती और खान-पान लोगों को खूब लुभा रहा है।
भारत हस्तशिल्प महोत्सव2025 के सांस्कृतिक मंच पर लिरिक्स अकैडमी ऑफ म्यूजिक राजाजीपुरम ब्रांच द्वारा विशेष अंदाज में नृत्य की प्रस्तुति की गई अक्षिता रिद्धिमा निहारिका वैष्णवी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया इसके अलावा अंशु, हेमा, दीक्षा की प्रस्तुति भी बहुत सारा ही गई गिटार पर सुधांशु निगम ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया। इसके अलावा अपने गायन से दिव्या अनूप काजल अदिति रोली ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से खूब तालियां बटोरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की इसी कड़ी में सलीम अब्बासी की टीम ने विजय साजिद एजाज और अनुज द्वारा एक से बढ़कर एक बेहतरीन नाग में सुन कर ठंड में भी गर्मी का एहसास कर दिया। सभी कलाकारों को संस्था की सांस्कृतिक अध्यक्ष श्रीमती प्रिया पाल द्वारा सम्मानित किया गया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव
