नई दिल्ली : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. फिर भी फैंस आज भी फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. अब फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’इन दिनों सिनेमाघरों में सनसनी मचाए हुए हैं. फिल्म का जलवा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. महज 11 दिनों में ही यह फिल्म 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म ने सोमवार को भी धांसू कलेक्शन किया है. दूसरे हफ्ते भी ‘धुरंधर’ ने अपनी पकड़ बना रखी है.
400 करोड़ के करीब है फिल्म
11 दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकीं रणवीर सिंह की‘धुरंधर’ दूसरे वीकेंड में (शुक्रवार से रविवार) तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने आज से पहले 359 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने 29 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. ‘धुरंधर’ का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 379.75 करोड़ के करीब पहुंच गया है. ये रणवीर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक बनती जा रही है. जल्द ही फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. फिल्म सिर्फ 20 करोड़ दूर है.

‘धुरंधर’ का भारत में कुल कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन- 28 करोड़
दूसरा दिन-32 करोड़
तीसरा दिन- 43 करोड़
चौथा दिन- 23.25 करोड़
पांचवां दिन- 27 करोड़
छठा दिन- 27 करोड़
सातवां दिन- 27 करोड़
आठवां दिन- 32.5 करोड़
नौवां दिन- 53 करोड़
दसवां दिन- 59 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
ग्यारवां दिन- 29 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
टोटल- 379.75 Cr
फिल्म की टोटल कमाई
11वें दिन की कमाई के बाद ‘धुरंधर’ 379 करोड़ तक पहुंच गया है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 390 करोड़ के पास पहुंच गया है. फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे सप्ताह के अंत तक यह 500 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच सकती है. जल्द ही ये भी साफ हो जाएगा कि आने वाले समय में ये फिल्म कितने करोड़ तक की कमाई कर सकती है.
तोड़ दिया आमिर की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ कर रही है. उस हिसाब से फिल्म ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ का भारतीय नेट कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. साल 2016 में आई ‘दंगल’ ने भारत में 387 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी. वहीं अगर ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म ने ये आंकड़ा पार करते हुए अलग जगह बना ली है. लेकिन धुरंधर के सामने दंगल की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ना अब भी बड़ी चुनौती है, जो 2000 करोड़ से ज्यादा का है.