आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के शुभ अवसर पर “भारतीय मानवाधिकार परिवार” के तत्वाधान में वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता जागरुकता अभियान 2025 के रूप में कैसरबाग लखनऊ स्थित “गाँधी भवन” में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा०वृजेश पाठक जी, उपमुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार, मा०न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा जी (सदस्य राज्य मानव अधिकार), मा० श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी (महापौर) लखनऊ, व अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे मा० डॉ० अशोक बाजपेयी जी (सांसद राज्यसभा), ने भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश अवस्थी जी के साथ साथ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के बाद विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया !

इसके उपरांत संगठन के विभिन्न समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचारों एवं संकल्पों को मंच के माध्यम से व्यक्त किया कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुख्य रहे :-
1. मा० मुकेश शर्मा जी, सदस्य विधान परिषद लखनऊ।
2. मा० पवन सिंह जी, सदस्य विधान परिषद सीतापुर ।
3. मा० अवनीश कुमार सिंह जी सदस्य विधान परिषद लखनऊ । 4. मा० नीरज बोरा जी, विधायक उतर विधानसभा, लखनऊ । 5.मा.० डॉ० राजेश्वर सिंह जी, विधायक सरोजनी नगर लखनऊ ।
6. मा० आनन्द द्विवेदी जी, नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ । 7. मा० अर्पणा यादव जी, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग लखनऊ।
8. मा०प्रशान्त भाटिया जी.आर.एस.एस. प्रमुख प्रचारक ।
9. मा० श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, पूर्व मेयर लखनऊ
10. श्री अखिलेश निगम जी.डी.आई.जी. लखनऊ।
11. मा० अजय त्रिपाठी (मुन्ना) जी, पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ ।
12. मा०चारू चौधरी जी, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, लखनऊ ।
13. मा० सुनील यादव जी, डिवीजनल वार्डेन, नागरिक सुरक्षा संगठन लखनऊ ।
14. श्री जैगम इमाम जी, लेखक एवं निर्देशक मुम्बई, महाराष्ट्र ।
15. मा० आशुतोष शरण तिवारी जी, मध्यप्रदेश
मंचासीन सभा अध्यक्ष मा० अशोक बाजपेयी जी (सांसद राज्यसभा) जी एवं मुख्य अतिथियों ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही विशिष्ट अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते नवीन ऊर्जा का संचार किया।
हुए
इसी क्रम में “मानवाधिकार परिवार” राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के दिसंबर अंक का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया | तदुपरांत अतिथियों द्वारा संस्था के जुझारू कर्मवीर एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश अवस्थी जी ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त अतिथियों कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं नवीन ऊर्जा के साथ समाजसेवा के कार्य करने का आह्वान किया।
भवदीय
गिरीश कुमार अवस्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय मानवाधिकार परिवार”
