राइजिंग सन मिलेनियम स्कूल ,ककराबाद माल रोड ,दुबग्गा लखनऊ में छायाचित्र प्रदर्शनी निबंध लेखन ,चित्रकला प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज दिनांक 26 नवंबर 2025 विश्व धरोहर सप्ताह ( 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025) के समापन समारोह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ के द्वारा राइजिंग सन मिलेनियम स्कूल ,ककराबाद माल रोड ,दुबग्गा लखनऊ में छायाचित्र प्रदर्शनी निबंध लेखन ,चित्रकला प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान अयंक कुमार कक्षा 7 द्वितीय स्थान हर्षिता पाल कक्षा 4 तथा तृतीय स्थान अंतरा वर्मा कक्षा 8 ने प्राप्त कियाl

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के CEO मानवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंका रावत एवं उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव के द्वारा सरस्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया उसके उपरांत विद्यालय के लगभग 600 छात्र-छात्राओं सहित अध्यापको द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया

आज इस कार्यक्रम के अंतर्गत सहायक पुरातत्व अधिकारी के द्वारा हमारी धरोहर हमारी पहचान विषयक पावर पॉइंट के माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत किया गया साथ ही अपनी संस्कृति सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने उनके संरक्षण संवर्धन के प्रति लोगों को अवगत करया चित्रकला/निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्रों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया l कार्यक्रम में विभाग की तरफ से अभिषेक लव कुश उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *