पाकिस्तान : पेशावर में सेना ठिकाने के पास धमाका, हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, फायरिंग जारी

टॉप न्यूज़ विदेश

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर सोमवार को बड़ा हमला हुआ है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा क सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई में जुटे हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

राजधानी पुलिस अधिकारी डॉ मियां सईद अहमद ने बताया, ‘FC मुख्यालय पर हमला हुआ है. सुरक्षाकर्मी जवाब दे रहे हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है.’ सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमला एक आत्मघाती हमलावर ने किया, जिसने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया. धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है और बाकी की तलाश जारी है. सुरक्षा बल पूरे परिसर को खंगाल रहे हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार हमले बढ़े हैं. नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सरकार के साथ चल रही सीजफायर को खत्म कर दिया था और सुरक्षा बलों, पुलिस और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों पर हमलो की धमकी दी थी. इसके बाद से देश में ऐसे घटनाओ में भारी उछाल देखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *