आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा-175 लखनऊ कैंटोनमेंट के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्रों का कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, दिनांक 21 नवम्बर, 2025 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा-175 लखनऊ कैंटोनमेंट के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्रों का कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजय नगर स्थित टेक्निकल इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथ संख्या 79, 78, 80, 81, 82, 83, 84, 85, एवं 86 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने कृष्णा नगर स्थित महानगर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 89, 90, 91, 92 एवं 95 का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के कलेक्शन की स्थिति, मतदाताओं से संपर्क की प्रगति तथा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही फीडिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *