प्रगति इवेंट द्वारा संचालित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रगति इवेंट द्वारा संचालित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवल अपने अनेकों रंगो व्यवस्था, उत्कृष्ट ,कलाकृतियां एवं कई राज्यों के आए हुए उत्पादों से सजी हुई है। समूची व्यवस्था अपने आप में बहुत कुछ कहती है। अवध महोत्सव पिछले 9 वर्षों से सफलतापूर्वक प्रगति इवेंट के माध्यम से कराया जा रहा है ।संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह हर छोटी बड़ी चीजों पर विशेष ध्यान रखते हैं ,और कोशिश करते हैं कि किसी भी स्टॉल धारकों या महोत्सव से जुड़े किसी को भी कोई परेशानी ना हो। प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्था के माध्यम से कराया जाता है । आज सक्षम स्पेशल स्कूल छावनी सदर लखनऊ द्वारा ग्रुप डांस वंदे हम उनके हम पर किसका जोर की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया कोमल ,अनुभव, समद ,एहसान ,निदा नौशीन, गायत्री ,और फरदीन द्वारा इस डांस को प्रस्तुत किया है। वही सोलो परफॉर्मेंस वारिस द्वारा प्रस्तुत की गई। योग एक्ट पर फरदीन ,निदा ,नौशीन, रहमान, रूपेश ,एहसान, आदि ने जबरदस्त कला का प्रदर्शन किया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *