Today Petrol Price : थम नहीं रही कच्चे तेल की कीमतें, पेट्रोल-डीजल पर दिखने लगा असर

बाजार बुलेटिन

नई दिल्‍ली : सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह जब देश के तमाम शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी की तो इस पर ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए उछाल का भी असर दिखा. यही वजह रही कि आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड एक बार फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दिख रहा है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं दिखा.

गुडरिटर्न के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे बढ़त के साथ 95.12 रुपये लीटर हो गया तो डीजल भी 28 पैसे चढ़कर 88.29 रुपये लीटर बिक रहा है. पड़ोसी जिले गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 45 पैसे सस्‍ता होकर 94.44 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल भी 52 पैसे गिरा और 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता हुआ और 95.38 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमतें 25 पैसे टूटकर 87.85 रुपये लीटर हो गई है. कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में और भी उछाल दिखा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 64.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़ा और 60.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.38 रुपये और डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *