सुबह-सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, परिवार और फैंस की दुआ आई काम

मनोरंजन

नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए. 89 साल के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को 1 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करीब 11 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. धर्मेंद्र को आज सुबह एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल से घर ले जाया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी ताकि भीड़ न जुटे.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब उन्हें घर पर आराम करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है. परिवार के सदस्यों हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल ने इस कठिन समय में अस्पताल में लगातार मौजूद रहकर उनका साथ दिया.

दिव्या दत्ता ने धर्मेंद्र के लिए किया खास पोस्ट, बोलीं- ‘जल्दी ठीक हो जाए, आप अनमोल हैं’
दिव्या दत्ता ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया है. फिल्म बदलापुर की एक्ट्रेस धर्मेंद्र से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए लिखती हैं, ‘धरम जी और मैं पंजाब के एक ही कस्बे, सहनेवाल से हैं. उनका सिनेमा और उनका व्यक्तित्व हमारे बचपन का हिस्सा है. वो हमारे दिलों में बसते हैं. जल्दी ठीक हो जाइए धरमजी, आप अनमोल हैं.’

सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे बॉबी देओल
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. बुधवार सुबह उनके बेटे बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे, जहां धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं.बॉबी के चेहरे पर चिंता और भावनात्मक थकान साफ झलक रही थी. परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता की हालत स्थिर है, हालांकि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे Ex दामाद
मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने मंगलवार देर रात उनके पूर्व दामाद भरत तख्तानी पहुंचे. ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत ने धर्मेंद्र का हाल-चाल लिया और परिवार के साथ कुछ समय बिताया. धर्मेंद्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *