जिसे डॉक्टर ने किया मृत घोषित…15 मिनट बाद चलने लगी सांसे, हर कोई है हैरान

टॉप न्यूज़ देश

सूरत : गुजरात के सूरत शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऐसा चमत्कार हुआ है जिसे सुन न आम आदमी बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं. दरअसल, न्यू सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज का दिल धड़कना पूरी तरह बंद हो गया था. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक फिर से धड़कने लगा.

बता दें कि अंकलेश्वर के रहने वाले राजेश पटेल (45) को गंभीर हालत में सूरत के सिविल अस्पताल लाया गया था. यहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हार्ट फेल्योर की समस्या थी. इलाज के दौरान अचानक उनका दिल रुक गया और ईसीजी मॉनिटर पर ‘स्ट्रेट लाइन’ दिखने लगी. टीम ने CPR और दवाओं के जरिए जीवन बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद मेडिकल टीम ने राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया.

15 मिनट के बाद अचानक धड़का दिल
मरीज को मृत घोषित करने के ठीक 15 मिनट बाद फिर उसकी धड़कन चलने लगी.मॉनिटर पर अचानक हार्टबीट दिखाई देने लगी और मरीज के शरीर में हलचल महसूस हुई. आनन फानन में डॉक्टरों ने तुरंत राजेश को आईसीयू में दोबारा शिफ्ट किया और इलाज शुरू कर दिया.

सूरत सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. उमेश चौधरी ने कहा, “मेरे 30 साल के करियर में यह पहला ऐसा मामला है जब किसी ‘स्ट्रेट लाइन’ मरीज की धड़कन अपने आप वापस आ गई हो. यह मेडिकल साइंस के लिहाज से अत्यंत दुर्लभ घटना है.” उन्होंने बताया कि मरीज की हालत अभी भी नाजुक है और उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है.

‘ईश्वरीय चमत्कार’ मान रहे हैं लोग
मरीज के परिजन भी इस घटना को ‘ईश्वरीय चमत्कार’ मान रहे हैं. राजेश पटेल के भाई ने बताया, “हमने खुद देखा कि जब डॉक्टर दूसरे मरीज को देखने चले गए थे, तभी मेरे भाई के दिल की धड़कन अचानक शुरू हो गई. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह जीवित है. यह चमत्कार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *