श्रीमद भागवत कथा एवं संध्या को सवा लाख दीपों से जगमगाया इस्कॉन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सप्त दिवसीय भागवत कथा के षष्टम दिवस पर आज कथा मे परम पूज्य या भक्ति पदम सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज जी ने अपने मुखारबिंद से बतलाया कि कार्तिक मास में दामोदर लीला का क्या महत्व है, दाम अर्थात रस्सी उदर अर्थात पेट का अर्थ हुआ भगवान दामोदर, जिनको यशोदा मैया ने माधुर्य रस से ऊखल से बांध दिया था l साथ ही साथ नारद जी द्वारा श्रापित कुबेर के पुत्र मणिग्रीव एवं नलकूबर का उद्धार करने की कथा का विस्तृत वर्णन किया l

विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 21.10.2025 मंगलवार को सवा लाख दीपों से मन्दिर का कोना-कोना प्रकाशमान हो रहा था l

संपूर्ण विश्व को परम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़ने वाले एवं इस्कॉन की आधारशिला रखने वाले महान आचार्य विश्व ग़ुरू श्रील प्रभुपाद जी एवं उनकी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करने वाले उनके शिष्य परम पूज्य श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी से चली आ रही परम्परा मे उनके शिष्य मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा निर्देशन में गृहस्थ, प्रभुपाद यूथ आर्मी, इस्कॉन गर्ल्स फोरम, इस्कॉन यूथ फोरम के भक्तों ने मन्दिर एवं संपूर्ण मन्दिर प्रांगण को सुन्दर रंगोली बनाकर एवं सवा लाख दीपों से सजाकर एक साथ प्रज्जवलित किया, जिससे सम्पूर्ण मन्दिर परिसर जगमगा उठा। यह विहंगम एवं अविस्मरणीय दृश्य देखकर सभी उपस्थित भक्तगण मन्त्रमुग्ध हो गये l

मदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी एवं भक्तों ने भव्य आतिशबाजी का आनंद उठाया l

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *