बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की स्लिट आई सामने, ये चार बिहारी भी उड़ाएंगे गर्दा

बिहार राज्य

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है.

भोजपुरी सितारों की इस एंट्री से बिहार की सियासत में नया जोश देखने को मिल रहा है. पवन सिंह बीजेपी में दोबारा एंट्री के बाद से उनके आरा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन, बाद में उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी के साथ जुड़े रहेंगे. ऐसे में पवन सिंह का नाम अब स्टार प्रचारकों की सूची में जुड़ गया है.

चुनावी मौसम में पवन सिंह, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स का प्रचार में उतरना बीजेपी के लिए “जनता से सीधा कनेक्शन” माना जा रहा है. भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता बिहार, यूपी और झारखंड में किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में बीजेपी इन चेहरों के ज़रिए युवा और ग्रामीण वोटरों तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बना रही है। खास बात यह है कि तीनों कलाकार सिर्फ पर्दे के स्टार नहीं, बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं और बीजेपी के प्रचार अभियानों में पहले भी अहम भूमिका निभा चुके हैं.

देखें BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

1-पीएम नरेंद्र मोदी
2-जगत प्रकाश नड्डा
3-राजनाथ सिंह
4-अमित शाह
5-नितिन गडकरी
6-शिवराज सिंह चौहान
7-धर्मेंद्र प्रधान
8-गिरिराज सिंह
9-योगी आदित्यनाथ
10-देवेंद्र फडणवीस
11-हिमंत बिस्वा सरमा
12-मोहन यादव
13-रेखा गुप्ता
स्मृति ईरानी
14-केशव प्रसाद मौर्य
15-सी.आर. पाटिल
16-डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
17-सम्राट चौधरी
18-विजय कुमार सिन्हा
19-श्रीमती रेनू देवी
20-डॉ. प्रेम कुमार
21-नित्यानंद राय
22-राधा मोहन सिंह
23-साध्वी निरंजन ज्योति
24-सतीश चंद्र दुबे
25-राज भूषण चौधरी
26-अश्विनी कुमार चौबे
27-रवि शंकर प्रसाद
28-नंद किशोर यादव
29-राजीव प्रताप रूड़ी
30-डॉ. संजय जायसवाल
31-विनोद तावड़े
32-बाबूलाल मरांडी
33-प्रदीप कुमार सिंह
34-गोपाल जी ठाकुर
35-जनक राम
36-पवन सिंह
37-मनोज तिवारी
38-रवि किशन
39-दिनेश लाल यादव “निरहुआ”

बता दें, बीजेपी इन स्टार प्रचारकों को पहले चरण की रैलियों में मैदान में उतारेगी, जहां भोजपुरी भाषी मतदाताओं की बड़ी संख्या है. पार्टी को उम्मीद है कि इन चेहरों के ज़रिए चुनावी माहौल में उत्साह और वोट प्रतिशत दोनों बढ़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *