फिर दिखेगा नो हैंडशेक वाला माहौल, सूर्या की तरह भारत की बेटियां भी नहीं मिलायेंगी पाकिस्तान महिला टीम से हाथ!

स्पोर्ट्स

कोलंबो : भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भिड़ंत होनी है. लेकिन इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर माहौल कैसा रहेगा, क्या जो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप के दौरान ऐसा किया?

वही काम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी करती दिखेगी. इस पर कई सवाल हैं. पुरुष टीम ने 3 बार एश‍िया कप के दौरान हैंडशेक नहीं किया, ऐसे में सवाल है? क्या महिला क्रिकेट टीम नो हैंडशेक पार्ट 4 को वर्ल्ड कप के दौरान कंटीन्यू करेगी.

इस बार का एशिया कप 2025 का ऐसे समय में हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने उतरी थीं. लिहाजा मैदान पर भी उस तनाव की छाया साफ नजर आई.

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह रणनीति बना ली थी कि पाकिस्तान से किसी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी. मैच से पहले और बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई.

क्रिकेट के जरिये भारत ने यह संदेश दिया कि वह पाकिस्तान से बेहद नाराज है और हालिया घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता. भारतीय खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट में औपचारिकता निभाने के बावजूद वह पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्तों का दिखावा नहीं करेंगे. यह कदम पाकिस्तान को कड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना गया.

अब महिला टीम भी अपनाएगी यही रुख
अब वही रवैया भारतीय महिला टीम में भी देखने को मिलेगा. महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *