सुख भोग में नहीं धर्म हेतु त्याग में है। स्वामि प्रदुम्न प्रियाचार्य जन कल्याण और जन स्वास्थ्य सबसे बड़ा धर्म। विधायक राजेश्वर सिंह प्रगति महोत्सव में धर्म, स्वास्थ्य, और रोजगार को प्राथमिकता। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 1 अक्टूबर 2025 प्रगति महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने फीता काट के किया; आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक राजेश्वर सिंह ने पूरे महोत्सव का भ्रमण किया उन्होंने इस बात की प्रशंसा की महोत्सव में नारी सशक्तिकरण तथा नारी शक्ति मिशन को विशेष बढ़ावा दिया गया है महोत्सव में महिला उद्यमियों द्वारा राजेश्वर सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। महोत्सव में सफाई, सजावट, सेल्फी प्वाइंट और स्टालों की प्रशंसा की तथा कहा कि प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित होने वाले सभी महोत्सव में हर बार कुछ अलग दिखाई देता है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई एवं साधुवाद, विधायक राजेश्वर सिंह ने महोत्सव में चल रही राम कथा का श्रवण किया तथा परम पूज्य गुरु जी स्वामी प्रद्युमन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

प्रगति महोत्सव के अंतर्गत जारी श्रीराम कथा महोत्सव के अष्टम दिवस पर कथा स्थल भक्ति और आस्था से ओतप्रोत रहा। भगवान श्रीराम के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग — रामवनगमन, केवट चरित्र, चित्रकूट आगमन, भरत मिलाप तथा अत्रि–अनुसूया संवाद — का अत्यंत मार्मिक वर्णन हुआ। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे। उद्घाटन समारोह में उर्मिला सिंह चौहान ने नारी शक्ति की तरफ से मुख्य अतिथि श्री राजेश्वर सिंह को फूल गुप्त देकर सम्मानित किया विशेष रूप से आज गंगा राम जी पार्षद हिमांशु पार्षद कौशलेंद्र पार्षद के एन सिंह, मनीष शुक्ला प्रियांशु माधुरी वर्मा, सरताज, अबरार, ज्योति सिंह, प्रिया सिं,ह सुरभि एवं अरुण द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे

अत्रि–अनुसूया प्रसंग का भी वर्णन हुआ, जहाँ माता अनुसूया ने सीता जी को पतिव्रत धर्म का उपदेश दिया। यह उपदेश आज भी नारी जीवन में आदर्श, कर्तव्य और समर्पण का प्रेरणास्रोत हैं।

आयोजक श्री विनोद सिंह ने बताया कि श्रीराम कथा का प्रतिदिन सीधा प्रसारण अध्यात्म Pravah के YouTube चैनल और Facebook पेज पर किया जा रहा है, जिससे देश और विदेश में बसे भक्तजन भी इस पावन कथा का लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *