अमेरिका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से केसेस बढ़े,जाने और देशो के हालात

टॉप न्यूज़ विदेश हेल्थ

अमेरिका के 44 राज्यों में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के करीब 1000 मामले सामने आ चुके हैं। US सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, सबसे ज्यादा 981 मामले ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के हैं। इसके अलावा 13 मामले साउथ अफ्रीका और 3 मामले ब्राजील वाले वैरिएंट के हैं।

अमेरिका में शनिवार को कुल 86,275 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2272 लोगों की मौत हो गईं। यहां अब तक 2.81 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि 1.81 करोड़ लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4.96 लाख लोगों की मौत हुई है।

वहीं, फ्रांस में शनिवार को कोरोना के 21,231 नए मामले सामने आए और 199 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 81,647 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके है, जो ब्रिटेन और इटली के बाद यूरोप में तीसरे पायदान पर है। पिछले 7 दिनों में कोरोना से 10,037 नए मरीज अस्पतालों में एडमिट हुए हैं, जिनमें से 1,795 मरीजों को ICU में भर्ती कराया गया है।

अब तक 28.88 लाख लोगों का वैक्सीनेशन
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 28 लाख 88 हजार 430 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि इनमें से 6 लाख 39 हजार 899 लोगों को इसके दो टीके लग चुके हैं। फ्रांस का लक्ष्य मई के अंत तक अपने यहां के 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाना है और सभी वयस्कों का टीकाकरण अगस्त के अंत तक किए जाने का लक्ष्य बनाया गया है।

रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट
दुनिया के जिन 74 देशों में वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है, वहां नए मरीजों में गिरावट दर्ज होने लगी है। 11 जनवरी के बाद दुनिया में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट आ चुकी है। 11 जनवरी को रोज मिलने वाले मरीजों का औसत 7.98 लाख था, अब 4 लाख है।

मरीजों के आंकड़े में ऐसी तेज गिरावट कोरोना दौर में पहली बार देखने को मिली है। खास बात यह है कि दुनिया में पहली बार ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी कुल 2.54 करोड़ सक्रिय मरीज हैं। एक महीने पहले 2.69 करोड़ थे।

अब तक 10.9 करोड़ केस
दुनिया में अभी 10.9 करोड़ केस हैं। अब तक महामारी से कुल 24.05 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात ये कि 8.11 करोड़ मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 28,196,964 496,063 18,153,126
भारत 10,904,738 155,673 10,609,788
ब्राजील 9,811,255 238,647 8,710,840
रूस 4,057,698 79,696 3,577,907
UK 4,027,106 116,908 2,125,331
फ्रांस 3,448,617 81,647 238,753
स्पेन 3,056,035 64,747 N/A
इटली 2,710,819 93,356 2,216,050
तुर्की 2,579,896 27,377 2,468,419
जर्मनी 2,336,905 65,415 2,112,000

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *