युपी महोत्सव 2024 की द्वितीय संध्या अपने कई विशेष इवेंटों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

17वें युपी महोत्सव 2024 की द्वितीय संध्या अपने कई विशेष इवेंटों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। पहली बार कई नए झूलों ने बिखेरी अपनी छटा, फूड जोन में अपार जनता ने व्यंजनों का उठाया लुत्फ, शॉल स्वेटर, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, कालीन में लोगों ने दिखाई दिलचस्पी और की खरीदारी।

 

17वें युपी महोत्सव की संध्या पर आरबीआई क्षेत्रीय निर्देशक पंकज कुमार, महाप्रबंधक श्रीमती सोनाली दास और उप महाप्रबंधक सुनील कुमार दास का आगमन हुआ। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने फोलगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया तत्पश्चात क्षेत्रीय निर्देशक पंकज कुमार एवं महाप्रबंधक श्रीमती सोनाली दास द्वारा आरबीआई पवेलियन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं महाप्रबंधक द्वारा सर्वप्रथम युपी होत्सव की निरंतर बरकरार सफलता के लिए आयोजक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा बैंकिंग प्रणाली एवं उससे जुड़ी खूबियां एवं आम जनता को होने वाली समस्या के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरबीआई कहता है कि जानकार बनिए और सतर्क रहिए। इस सिद्धांत पर यदि हम बैंकिंग प्रणाली को प्रयोग में लाते हैं तो समस्या नहीं आएगी। आरबीआई सहीत सभी बैंक आम जनता की जागरूकता के लिए समय समय पर कैंप लगाकर एवं अन्य माध्यमों से अवगत कराते रहते हैं।

 

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बाराबंकी से आए ग्रुप द्वारा अपने नृत्य एवं गायन से सबका मन मोह लिया तथा सभी को अपनी प्रस्तुति से अभिभूत कर दिया। मयंक तिवारी, तस्फीया फातिमा, सपना, अर्जुन, नैतिक, आयुष, मानसी ने जबरदस्त लोकगीतों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में भारखंडे ग्रुप द्वारा मोहित सोनी, आदित्य, मृत्युंजय, तनु, सुदाक्षा, अपूर्वा ने सपना सिंह के निर्देशन में बहुत ही निराले अंदाज में प्रस्तुतियां दीं।

 

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रिया पाल, प्रीति लाल और अथर्व विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *