नई दिल्ली : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के मौके पर संसद परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में दोनों को एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से बात करते और हंसते देखा जा सकता है. इस वीडियो में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम मोदी का हाथ पकड़कर हंसते देखा जा सकता है. दोनों आपस में बातें कर रहे हैं और बीच-बीच में हंस भी रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो संसद परिसर का है, जहां 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जा रही है.
