दूरदर्शन लखनऊ ने मनाया 50वां स्थापना दिवस:अखिल भारतीय काव्यमय प्रस्तुति, डीडी यूपी सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन लखनऊ ने  50 गौरवपूर्ण वर्षों का उत्सव धूमधाम से मनाया। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा, और कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार सहगल ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया तथा  दूरदर्शन लखनऊ के कार्यक्रम प्रमुख  श्री आत्म प्रकाश मिश्र ने इस समारोह की सफल आयोजना की।

     दूरदर्शन लखनऊ के इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत अखिल भारतीय काव्यमय प्रस्तुति  से हुई, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी  रचनाओं के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में हास्य, वीर रस और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत कविताओं ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और संस्कृति का जीवंत उत्सव प्रस्तुत किया। इस कवि सम्मेलन ने न केवल दर्शकों को गुदगुदाया, बल्कि समाज के ज्वलंत मुद्दों को भी उठाया।

      कवि सम्मेलन के बाद डीडी यूपी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कृषि, खेल, चिकित्सा, संगीत, साहित्य, एवं लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

क्र.सम्मानमहानुभाव
1डीडी यूपी लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान 2024डॉ. अनिल रस्तोगी
2डीडी यूपी साहित्य सम्मान 2024प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित
3डीडी यूपी कृषि सम्मान 2024श्री विनोद सिंह
4डीडी यूपी खेल सम्मान 2024श्रीमती सुधा सिंह
5डीडी यूपी चिकित्सा सम्मान 2024डॉ. देवाशीष शुक्ल
6डीडी यूपी संगीत सम्मान 2024डॉ. श्रीकांत शुक्ल

(2)

      समारोह में आकाशवाणी लखनऊ के प्रथम समाचार वाचक, 97 वर्षीय श्री यज्ञदेव पंडित जी का मंच पर आगमन एक अत्यंत भावुक क्षण था उनके चेहरे पर अनुभव की आभा और आँखों में बीते समय की झलक थी| उन्होंने प्रदेश के जन मानस तक आकाशवाणी के माध्यम से पहली बार समाचार पहुचाने का गौरव प्राप्त किया | इस अवसर पर पंडित जी को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सम्मानित भी किया गया| पंडित जी की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया | युवाओं में पंडित जी के साथ फोटो लेने की होड़ सी लग गई| इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन महान विभूतियों को सम्मानित करना था जिन्होंने समाज में विशेष योगदान दिया है। पुरस्कार पाने वाले विभूतियों ने  दूरदर्शन लखनऊ को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

     इस भव्य समारोह का आकर्षण नीतीश और सचिन बैंड की मनमोहक संगीत प्रस्तुति रही, जिसने संगीतमय संध्या में चार चांद लगा दिए। इस म्यूजिकल इवनिंग में लोगों ने बैंड की शानदार परफॉर्मेंस का खूब लुत्फ उठाया। अपने मनमोहक गीतों और धुनों के जरिए नीतीश और सचिन बैंड ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया और उपस्थित लोगों के बीच अद्भुत जोश और उमंग भर दी।

     प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार सहगल ने दूरदर्शन लखनऊ की 50 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूरदर्शन लखनऊ ने अपने प्रसारण के जरिए समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया है और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए दूरदर्शन टीम की सराहना की और आश्वस्त किया कि भविष्य में भी दूरदर्शन लखनऊ इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

      दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद जी का संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावनाओं से ओतप्रोत था| उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल समाचार एवं कार्यक्रम प्रसारित करने का माध्यम नहीं है बल्कि जनता के जीवन, संस्कृति एवं विचारों का सजीव प्रतिबिंब है |

      उप महानिदेशक एवं केंद्राध्यक्ष श्री अनुपम स्वरूप ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के अभिनंदन के उपरांत कहा कि वर्ष 1975 से वर्ष 2024 के इस लंबे सफर में दूरदर्शन यूपी के कार्यक्रमों की रूपरेखा में भी परिवर्तन हुआ और, तकनीक और तकनीकी सुविधाओं में भी। वर्तमान में यह केन्द्र उच्च गुणवत्ता के तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित है।  ब्रॉडकास्ट आडियन्स रिसर्च कौंसिल के 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2024 के आंकडों के अनुसार डी.डी. उत्तर प्रदेश की दर्शकों तक पहुंच एक करोड़ से भी ज्यादा है। डी.डी. उत्तर प्रदेश की पहुंच डी.डी. के अन्य हिन्दी क्षेत्रीय चैनलों की तुलना में सबसे ज्यादा है। देश एवं प्रदेशवासियों को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन सेटेलाइट चैनल के माध्यम से करने के साथ-साथ केन्द्र अपना प्रसारण यू-ट्यूब पर भी करता है। डीडी उत्तर प्रदेश को यू-ट्यूब द्वारा रजत बटन से भी सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के यू-ट्यूब चैनल के डीडी के हिन्दी क्षेत्रीय चैनलों मे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

(3)

हमारा यह केंद्र जनमानस को समर्पित, सूचना, शिक्षा, संस्कृति और मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम रहा है। इस सफर में आपके विश्वास और सहयोग ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। भविष्य में भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए, हम इस विरासत को और समृद्ध बनाने का संकल्प लेते हैं।

       कार्यक्रम प्रमुख श्री आत्म प्रकाश मिश्र ने अपने संबोधन में दूरदर्शन लखनऊ के दर्शकों, कवियों, कलाकारों, और सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों में दूरदर्शन लखनऊ ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस समारोह दूरदर्शन लखनऊ की गौरवशाली यात्रा का एक पड़ाव है, और आगे भी इस यात्रा में नए-नए आयाम जोड़े जाएंगे।

     यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय कला की अद्भुत प्रस्तुति का प्रतीक बना। इस कार्यक्रम में प्रदेश की प्रमुख हस्तियों, कलाकारों, साहित्यकारों, और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा और भी बढ़ा दी। दूरदर्शन लखनऊ ने 50 वर्षों में समाज के उत्थान और संस्कृति के प्रसार में जो योगदान दिया है, उसे सभी ने सराहा और इसकी अहमियत को समझा।      कार्यक्रम का समापन संगीत की मधुर धुनों के बीच हुआ, जहां उपस्थित दर्शकगण इस विशेष आयोजन के साक्षी बने और दूरदर्शन लखनऊ की अद्वितीय यात्रा की सराहना की।

कार्यक्रम अधिशासी (समन्वय), श्याम नारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता श्री ध्रुवचंद एवं श्रीमती नलिनीnalini श्रीवास्तव की अद्भुत प्रतिभा, मेहनत एवं कल्पना शक्ति ने अविस्मरणीय आयोजन बना दिया| तकनीकी निर्देशन पी. के. तिवारी जी के मार्गदर्शन में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में, सभी तकनीकी पहलुओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे कार्यक्रम की गुणवत्ता में निखार आया। सभी प्रस्तुतियों में सहजता ,ऊर्जा एवं रचनात्मकता की झलक थी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *