नई दिल्ली। निर्देशक किरण राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस फिल्म को 2024 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में आधिकारिक रूप से भारत की ओर से नामांकित किया गया है। यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और अब ऑस्कर की दौड़ में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
‘लापता लेडीज’ एक सामाजिक व्यंग्य और दिलचस्प कहानी है, जिसमें ग्रामीण भारत की दो लड़कियों के अचानक गायब हो जाने की कहानी को हास्य और संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है, जो अपनी पहली फिल्म ‘धोबी घाट’ से ही अपने अनूठे सिनेमाई दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में समाज की जटिलताओं और महिलाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है
