यूपी : लखनऊ में चलती स्कॉर्पियो में मॉडल से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विपिन सिंह नाम के युवक से हुई थी. वो कानपुर से लखनऊ उससे मिलने पहुंची जहां से आरोपी उसे कार में बैठाकर चिनहट इलाके के एक होटल में ले गया. वहां उसने तीन दोस्तों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के चुंगल से छुटकर भागी और थाने पहुंचकर गैंगरेप का केस दर्ज कराया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विनय सिंह, ईनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो कानपुर की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है. इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विपिन सिंह से हुई थी. उसने मुझे फोन कर एक डायरेक्टर से मिलाने के लिए लखनऊ बुलाया. वो 28 अगस्त चिनहट के मटियारी चौराहे पर पहुंची. वहां विपिन उसका इंतजार कर रहा था.

स्कॉर्पियो और होटल में युवती के साथ गैंगरेप
इसके बाद आरोपी विपिन स्कॉर्पियो (UP 32 LT 2801) से होटल ले गया. होटल में एक युवक को फिल्म का डायरेक्टर बताकर उसकी मुलाकात कराई. इसके बाद वो छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए. जहां रास्ते में कुछ सुंघाया और वो बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गाड़ी और होटल के कमरे में गैंगरेप किया. जब उसे होश आया तो वो एक होटल में थी. उसके शरीर चोट के निशान थे.

पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया एक की तलाश जारी
मामले में डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि फिल्म में पीड़िता को काम दिलाने के नाम पर बुलाया गया और फिर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया. पीड़िता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तीसरे की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *