विज्ञप्ति शांति प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म हमार नियति का आज 9 अगस्त को सुदर्शन सिनेमा लखनऊ में प्रदर्शन आरंभ किया गया।आज से ही फिल्म उत्तर प्रदेश के देवरिया में कृष्ण हॉल गौरी बाजार में भी प्रदर्शित की जा रही है। हमार नियति के लेखक, निर्माता व निर्देशक संतोष कुमार जी ने बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसे सीताराम के परिवार की है जो गांव में सभी की मदद करता है परंतु गांव का प्रधान उसका विरोधी है।

प्रधान एक झोला छाप डॉक्टर व अपने मुनीम से मिलकर सीताराम को अपने रास्ते से हटाना चाहता है। सीताराम व उसकी पत्नी का एक्सीडेंट में स्वर्गवास हो जाने के बाद उनकी पुत्री लवली को शहर के एक डॉक्टर गोद ले लेते हैं और उसको डॉक्टर बनाते हैं। लवली अपने ही गांव में पोस्टिंग के बाद पुरानी बातें याद करती है। वह अपने एक डॉक्टर मित्र से प्यार करती है। प्रधान के बीमार होने पर लवली उसका इलाज करती है। बाद में प्रधान को अपने किए पर पछतावा होता है।

वह दोनों का विवाह कर देता है। फिल्म में छः गाने हैं जो फिल्म को और भी मनोरंजन बनाते हैं। फिल्म के सह निर्माता विक्रांत बागवा, निर्देशक स्वर्गीय सुजीत कुमार व सह निर्देशक विवेक यादव व कुलजीत श्रीवास्तव हैं। संगीत आर के भाई और दीपक बाजपेई का है। फिल्म की मुख्य भूमिका में देव सिंह, उदय सिंघानिया तथा परी सिंह ने सराहनीय अभिनय किया है। फिल्म के प्रदर्शन में अन्य कलाकार रतन शर्मा, शिवम कुमार, योगेंद्र श्रीवास्तव, गीता नायक, गीता सिंह, गौरव कोहली, सुरेश शर्मा, सागर राजा, पावस सिंह, सत्यसेन सिंह, नेमिष शुक्ला, उजाला गुप्ता, आकाश आनंद, शालिनी चंद्रा, अमिताभ अवस्थी, देवेंद्र मोदी, सचि बरनवाल आदि भी उपस्थित रहे।
