स्मृति ईरानी को याद आए पुराने दिन, शेयर की फोटो

मनोरंजन

फॉर्मर मिनिस्टर और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 2019 की मोदी सरकार में मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी ने बतौर एक्ट्रेस भी बड़ा और खास नाम कमाया है। बता दें कि स्मृति को पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से खास पहचान मिली थी।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ने तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बना ली थी। वे सालों तक इस शो का हिस्सा रही। आगे जाकर वे एक पॉलिटिशन बन गईं। फिलहाल स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस के साथ ही उनकी तारीफ मनीष पॉल और मौनी रॉय जैसे सेलेब्स ने भी की है।

स्मृति ने शेयर की पुरानी फोटो

स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर बुधवार, 24 जुलाई को अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें स्मृति साड़ी में नजर आ रही हैं। यह उन दिनों की तस्वीर है जब वे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में काम करती थीं। अपनी खूबसूरत सी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि’ सिंहावलोकन #wednesdaywisdom’। आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया।

स्मृति ईरानी की इस पोस्ट को नेटिजंस खूब लाइक कर रहे हैं, जबकि यूजर्स कमेंट्स करके भी एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। वहीं स्मृति की फोटो पर बॉलीवुड अदाकारा मौनी रॉय ने भी कमेंट किया है। मौनी ने लिखा है कि, ‘सबसे सुंदर’। वहीं राइटर ऋजुता दिवेकर ने भी कमेंट किया है।
स्मृति ईरानी की फोटो पर टेलीविजन प्रेजेंटर मनीष पॉल ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि, ‘ब्यूटीफुल’. जबकि स्मृति ईरानी की पुरानी फोटो पर एक यूजर ने लिखा है कि, ‘वाह मैडम आपका ऑरा एक सुपरस्टार के जैसा है’। एक यूजर ने एक्ट्रेस को ‘बॉस’ बताया। वहीं एक ने उनकी आंखों की तारीफ में कमेंट किया कि, ‘पावरफुल आंखें। हम अपना बर्थडे शेयर करते हैं मैडम, उम्मीद है कि किसी दिन मैं भी आपकी तरह एक बड़ा इम्पैक्ट डालूंगा’।

स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से राहुल गांधी को हराते हुए जीत हासिल की थी। वे मोदी सरकार में मंत्री भी बनाई गई थीं, लेकिन 2024 में स्मृति ईरानी अपनी सीट नहीं बचा सकी। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 167196 वोटों से शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *