नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इन 13 सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी।
विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, TMC 4 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा, DMK, AAP और JDU एक-एक सीट पर आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर TMC आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर JDU आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK आगे चल रही है।