उत्तर रेलवे का दावा राहुल गांधी ने जिन लोको पायलटों से मुलाकात की, वे भारतीय लॉबी से नहीं थे

देश

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं. राहुल ने यहां करीब 50 लोको पायलट्स से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश की. राहुल के रेलवे स्टेशन के दौरे को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जिन लोको पायलटों से मुलाकात की, वे भारतीय रेलवे लॉबी से नहीं थे.

रेलवे के मुताबिक, राहुल गांधी 8 कैमरामैन के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे लग रहा था कि वे स्टेशन पर फिल्म या रील बना रहे हैं. उत्तर रेलवे के मुख्य पीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि रेलवे द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि राहुल अपने साथ कुछ कैमरामैन लेकर आए थे और रील बनाते हुए देखे गए हैं. वहीं एक स्टाफ का कहना है कि वह राहुल गांधी के निरीक्षण को फिल्म की शुटिंग समझकर देखने वहां पहुंचा था.

बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है कि तीसरी बार असफल हुए राहुल गांधी दोपहर में लोको पायलटों से मिलने गए, उनके साथ आठ कैमरामैन और एक निर्देशक भी थे.आप उनकी गिनती कर सकते हैं…इससे भी ज़्यादा अजीब बात यह है कि वे रियल लोको पायलटों से नहीं मिले. पूरी संभावना है कि वे पेशेवर अभिनेता थे, जिन्हें उनकी टीम ने बुलाया था.’

राहुल गांधी ने की थी लोको पायलटों से मुलाकात
इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी इस मुलाकात को लेकर कहा था, ‘नई दिल्ली में देश भर से आए 50 लोको पायलटों से मुलाकात की. प्रतिदिन हज़ारों ट्रेन यात्रियों की ज़िम्मेदारी होती है इनके कंधों पर है मगर, देश के यातायात की ये रीढ़ सरकार की उपेक्षा और अन्याय का शिकार हैं. बिना उचित आराम और सम्मान के काम करने पर विवश हैं. उनकी समस्याएं सुन कर उनकी आवाज़ बुलंद करने का आश्वासन दिया – पहले भी किया है, और न्याय मिलने तक करता रहूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *