सीतापुरः परसेंडी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सीतापुर। दिल्ली से असम जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में सीतापुर के परसेंडी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। क्योंकि डिब्बे में ग्रीस, मोबाइल, प्लास्टिक आदि सामान भरा हुआ था।

रेलवे सूत्रों के अनुसार आग लगने के बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार और सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गुर्जर ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मेहनत और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग मालगाड़ी के डिब्बे में भयानक तरीके से फैल चुकी थी। घटना के बाद सुरक्षिति की जांच की जा रही है ताकि इस प्रकार की घटना फिर से न हो। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *