योगी के हटाने के मेरे दावे पर बीजेपी खामोश है यानी मेरा दावा सत्य है : अरविंद केजरीवाल

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर टॉप न्यूज़ राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि इस लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नही बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे है। केजरीवाल ने ये बात आज अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।

सपा प्रांतीय कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने पार्टी और सरकार के लिए ये नियम बनाया था कि जो भी नेता 75 वर्ष पार कर जायेगा उसे सन्यास लेना होगा। इसी नियम के तहत आडवाणी से लेकर जोशी तक सबको पार्टी से साइड लाइन कर दिया गया। अब अगले साल सितंबर में मोदी जी भी 75 साल के हो जायेंगे और हमें विश्वास है कि वो अपने बनाये नियमों का पालन करेंगे इसलिए मैं कह रहा हूँ कि मोदी जी इस बार अपने लिए नही अमित शाह के लिये वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अमित शाह को चुन लिया लिहाजा अमित शाह की राह का रोड़ा बनने वाले हर नेता बीजेपी से साइड लाइन किया जा रहा है वो चाहे वसुंधरा राजे सिंधिया हो, देवेंद्र फडणवीस हो या कोई अन्य नेता सभी को किनारे लगाया जा रहा है।

केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मौजूदा समय मे शाह की राह का सबसे बड़ा कांटा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है पर अगर ये सत्ता में आते है अगले तीन महीने में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी ये लोग बदल देंगे। केजरीवाल ने कहा कि पीएम के रिटायरमेंट के मेरे दावे पर भाजपा के हर नेता की प्रतिक्रिया को हटाने के दावे पर बीजेपी में खामोशी है जो ये प्रमाणित करता है योगी को हटाये जाने के हमारे दावे में सच्चाई है।

दिल्ली ने मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भी सच है कि बीजेपी इस बार सत्ता से बाहर हो रही है और इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आ रही है और देश के प्रगति ओर बढ़ेगा। केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार भाजपा 220 से ज्यादा सीटें नही पायेगी।
वही मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 400 पर सीटों का दावा कर रही है दरअसल भाजपा का ये दावा सीटों के समीकरण के हिसाब से सही है क्योंकि 543 लोकसभा सीटों में 400 सीटें हारने के बाद 143 सीटें ही बचती है और इस बार भाजपा को 143 सीटें जीतना भी मुश्किल दिख रहा है। देश की 143 करोड़ जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है और 4 जून को देश से बीजेपी की सरकार की विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *