अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन ICU में

मनोरंजन

धनबाद के निरसा में फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीम पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने राजेश को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं सरिता आईसीयू में एडमिट है। पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी।

यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं। इसके बाद, कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टरों में होती है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया था। पंकज आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। उन्हें ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘ओएमजी 2’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘स्त्री’, ‘बरेली की बर्फी’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पंकज के इस सीरीज के दोनों के पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया हैं। अब फैंस मिर्जापुर 3 के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *