जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भगवान महावीर के चरित्र पर आधारित एक सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति महावीर पार्क लखनऊ में 21 अप्रैल को किया गया नाटिका का संयोजन गणिनी ज्ञानमती अवध प्रांतीय महिला संगठन ट्रस्ट की महिलाओं ने मिलकर किया।नाटिका में लखनऊ जैन समाज की महिलाओं ने मिलकर खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

जिनमें प्रमुख सुनयना जैन ,शीतूजैन, कंचन जैन प्रतीक्षा जैन,सुलभा जैन चारू जैन ब्राह्मी जैन क्षमा जैन श्वेता जैन अर्चना जैन , पारुल जैन भावना जैन झलक जैन रिशा जैन गरिमा जैन, आकांक्षा जैन आराध्या जैन, आंचल जैन,वर्षिल , आद्विक, विवान , अवनिका ,रिद्धिमा गरिमा का रहा। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुनयना जैन’शुभा’ ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी इस युग के महापुरुष है और वह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव है भगवान है । यह सभी महापुरुष है और हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए इसीलिए महापुरुषों के जीवन पर आधारित नाटिका लोगों को दिखाई जाती है जिससे लोग उससे प्रेरित होकर अपने समाज का एवं स्वयं का कल्याण कर सकें ।नाटिका में प्रमुख सहयोग श्री जैन धर्म प्रवर्तनी सभा का रहा जिसमें विशेष रूप से वीर कुमार जैन टिकैट नगर वाले सुबोध जैन, पारस जैन एडवोकेट का रहा। श्री विनय कुमार जैन की अध्यक्षता रही।
