सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य लड़की घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा परी चौक पर हुआ। कुलेसरा के रहने वाले सुरेंद्र (28) अपनी बहनों के साथ बाइक से कासना से लौट रहे थे। एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। रात करीब दो बजे परी चौक पर ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौद दिया।

बाइक सवार सुरेंद्र (28), शैली (26), अंशु (14) और बहन की सहेली हादसे में घायल हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि सभी शादी समारोह में शामिल होने कासना गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी बाइक से लौट रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *