‘मन्नत’ ही नहीं, मुंबई में ‘जलसा’ से भी महंगा होगा इस कपल का आशियाना

मनोरंजन

नई दिल्ली : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अपने ड्रीम हाउस कृष्णा राज बंगलो में गृह प्रवेश करने वाले हैं. ये बंगला मुंबई के ब्रांद्र में स्थित है. रणबीर और आलिया अक्सर बंगले में चले रहे कंस्ट्रक्शन के काम को देखने लिए पहुंचते रहते थे. कपल अक्सर बंगले के बाहर स्पॉट होते थे. पहले इस बंगले का नाम दिवंगत एक्टर राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया था.

कपूर परिवार में इकलौता पोता होने के कारण यह संपत्ति रणबीर कपूर के नाम है. अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस बंगले का नाम बेटी राहा कपूर के नाम पर रखने वाले हैं. ऐसे में राहा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर स्टार किड होने का खिताब मिल जाएगा.

Bollywood Lifeने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के आधार पर बताया कि रणबीर और आलिया अपने आशियाने को बनाने के लिए बराबर इनवेस्ट कर रहे हैं. कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने के बाद घर की लागत 250 करोड़ से भी अधिक होगी. इस तरह रणबीर-आलिया का ये घर शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *